Home मध्यप्रदेश Accident on bypass while going home with friend | दोस्त के साथ...

Accident on bypass while going home with friend | दोस्त के साथ घर जाते समय बायपास पर हादसा

51
0

[ad_1]

इंदौर6 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर के देवगुराडिया इलाके में एक सड़क हादसे में BBA स्टूडेंट की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि वह रात में अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
खुडैल पुलिस के मुताबिक अक्षत 21 पुत्र विवेक कजकुश निवासी राजेंद्र नगर अपने दोस्त हर्षित देसाई के साथ रात में बाइक से घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान देवगुराड़िया ब्रिज के यहां उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अक्षत को सिर में चोट आने के चलते गंभीर हालत में मौत हो गई। जबकि हर्षित को चेहरे ओर हाथ पर चोट आई है।
एक्रोपालिस से कर रहा था बीबीए की पढ़ाई
परिचित ने बताया कि अक्षत ने एक्रोपालिस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद वह एमबीए करना चाहता था। उसके पिता का खुद का बिजनेस है। जानकारी के मुताबिक वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। फिलहाल पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here