Home मध्यप्रदेश Mp Election 2023 Live:cm शिवराज आज गोविंदपुरा में करेंगे रोड शो, जनसभा...

Mp Election 2023 Live:cm शिवराज आज गोविंदपुरा में करेंगे रोड शो, जनसभा के जरिए कृष्णा गौर के लिए मांगेंगे वोट – Mp Election 2023 Live Updates Madhya Pradesh Vidhansabha Chunav Schedule Congress Bjp Candidates List News

63
0

[ad_1]

07:36 AM, 13-Oct-2023

Google search engine

MP Election 2023 Live: CM शिवराज आज गोविंदपुरा में करेंगे रोड शो, जनसभा के जरिए कृष्णा गौर के लिए मांगेंगे वोट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 6 बजे भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा में रोड शो और जनसभा लेंगे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। भोपाल की यह सीट भाजपा की सबसे मजबूत और पक्की सीट मानी जाती है। कृष्णा गौर यहां से वर्तमान में विधायक हैं। इसके पहले उनके ससुर बाबूलाल गौर यहां से विधायक रहे हैं। वे 8 बार यहां से विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर भाजपा पिछले 43 सालों से लगातार जीत रही है।

गुरुवार को भोपाल की हुजूर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया था। उन्होंने कांग्रेस और कमलनाथ पर हमलावर होते हुए कहा कि कमलनाथ को जिस प्रदेश ने मुख्यमंत्री और सांसद बनाया, उसी प्रदेश को वे बदनाम करते हैं। वे कहते हैं यह बेईमानों का प्रदेश है, यह चौपट प्रदेश है। कहते हैं यह भ्रष्टाचारियों का प्रदेश है। पहले कहते थे भारत महान नहीं बदनाम है। क्या यही कांग्रेस की सोच है..? 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here