[ad_1]
मप्र के लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता का कार्यकाल 16 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। सरकार उन्हें एक्सटेंशन दे सकती है। उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिला तो हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में रहे जज नए लोकायुक्त बन सकते हैं। जिनकी दावेदारी है उनका कार्यकाल भी अक्टूबर में ही समाप्त हो रहा है।
जस्टिस गुप्ता को 17 अक्टूबर 2017 को लोकायुक्त बनाया गया था। उससे पहले करीब 15 महीने यह पद खाली रहा था। जस्टिस गुप्ता ने ग्वालियर खंडपीठ में रहते इस्तीफा दिया था। उसके बाद उनकी नियुक्ति छह साल के लिए लोकायुक्त के रूप में की गई थी।
[ad_2]
Source link









