Home मध्यप्रदेश Tree fell on cars on Makronia road in Sagar | ​​​​​​​कठवा पुल...

Tree fell on cars on Makronia road in Sagar | ​​​​​​​कठवा पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते काटा जा रहा था पेड़, तीन कारें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

66
0

[ad_1]

सागर30 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
पेड़ गिरने से सड़क से गुजर रही कार चपेट में आई। लोगों की लगी भीड़। - Dainik Bhaskar

पेड़ गिरने से सड़क से गुजर रही कार चपेट में आई। लोगों की लगी भीड़।

सागर के मकरोनिया-सिविल लाइन मार्ग पर स्थित कठवा पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते काटा जा रहा विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। घटना में पेड़ की चपेट में तीन कारें आई जो क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि कारों में सवार लोगों को गंभीर चोटे नहीं आई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंचे और स्थितियों का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार मकरोनिया-सिविल लाइन मार्ग पर कठवा पुल पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते पुल के पास लगे पेड़ को जड़ से काटा जा रहा था। लेकिन सड़क पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। मार्ग पर यातायात चालू था। इसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया। घटना में पेड़ की चपेट में आने से सेना का वाहन समेत तीन कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कारों में फंसे लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। साथ ही सड़क पर पड़े पेड़ को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई सेना की जिप्सी।

पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई सेना की जिप्सी।

क्रेन की मदद से हटाया गया पेड़, एक घंटे बांधित रहा ट्रैफिक
सड़क पर पेड़ गिरने और वाहन फंसने से मकरोनिया-सिविल लाइन मार्ग पर लंबा जाम लगा। स्थिति देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और ट्रैफिक डायवर्ट कर वाहनों को निकाला गया। वहीं सड़क पर पड़े पेड़ को क्रेन की मदद से हटाया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। लोग परेशान होते रहे।
अचानक से आवाज आई भागो
पेड़ की चपेट में आई कार के मालिक सौरभ उपाध्याय ने बताया कि वे परिवार के साथ कार से जा रहे थे। तभी कठवा पुल के पास जाम लगा था। वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। किसी को पता नहीं था कि यहां पेड़ काटा जा रहा है। हम लोग सोच रहे थे कि मंदिर की भीड़ है। इसलिए जाम लगा है। लेकिन अचानक से आवाज आई कि हटो और भागो। कुछ समझ पाते इससे पहले ही पेड़ गिर गया। हालांकि घटना में परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं।

सड़क पर पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम।

सड़क पर पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम।

जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंचे कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि पेड़ गिरने की घटना में कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण एजेंसी ने कार्य के दौरान सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here