Home मध्यप्रदेश BJP objects to the rates of 122 items, insists on reducing the...

BJP objects to the rates of 122 items, insists on reducing the price of water bottle 15, cold drink 30, orchestra 6 thousand | भाजपा को 122 वस्तुओं के रेट पर आपत्ति, पानी की बोतल 15 कोल्ड ड्रिंक 30, आर्केस्ट्रा के दाम 6 हजार कराने पर जोर

16
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • BJP Objects To The Rates Of 122 Items, Insists On Reducing The Price Of Water Bottle 15, Cold Drink 30, Orchestra 6 Thousand

ग्वालियर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

विधानसभा चुनाव के दौरान सभा, प्रचार, कार्यकर्ताओं पर होने वाला खर्च की गणना के लिए संयुक्त टीम 127 वस्तुओं के रेट तय कर चुकी है। भाजपा ने लंच पैकेट, झाडू, बैंड- आर्केस्ट्रा सहित 122 वस्तुओं के रेट बाजार से ज्यादा मानते हुए आपत्ति दर्ज करा दी है। पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कलेक्टर से कहा है कि वे वास्तविक रेट फिर से तय करें। कलेक्टर ने चौधरी से मिली सूची को चार विभागों की संयुक्त टीम को पुन: जांच के लिए दे दिया है। निर्णय 4 अक्टूबर को होने वाली बैठक में संभव है। इसमें भाजपा के अलावा अन्य दल भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार एक प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपए खर्च कर सकता है। पूर्व में यह राशि 28 लाख रुपए थी।

चुनावी खर्च वाले आयटम के रेट समिति​ ने तय किए हैं। जो आपत्तियां आई हैं उन्हें समिति को सौंप दिया गया है। 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बैठक रखी गई है। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। -एलके पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

66 सभा स्थल तय हो पाए हैं

निर्वाचन कार्यालय ने 13 सितंबर को 6 विधानसभाओं में 66 सभा स्थल तय किए हैं। इनमें से दो मुरार रामलीला मैदान व लक्ष्मीबाई स्मारक फूलबाग के सामने वाला मैदान रामलीला के लिए रिजर्व हो चुका है। ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग व मनोरंजनालय पार्क पर भाजपा को आपत्ति है, यहां पर पार्क बन चुके हैं। पार्टी ने 5 स्थान यादव धर्म कांटा, रेशम मिल अखाड़ा परिसर, राठौर चौक गदाईपुरा, शब्द प्रताप आश्रम और उरवाई गेट को भी सभा स्थल की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here