Home मध्यप्रदेश Woman raped in house, forest in Khandwa | दुष्कर्म पीड़िता बोली- पंचायत...

Woman raped in house, forest in Khandwa | दुष्कर्म पीड़िता बोली- पंचायत में शिकायत की तो पीटा, मुझे ही दोषी माना, थाने में कराई FIR

54
0

[ad_1]

खंडवा43 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

खंडवा में एक 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ पड़ोसी ने घर व जंगल में कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो दरिंदे ने दरातें से गर्दन काट डालने की धमकी दी। महिला ने पति को बताया और समाज की खाप पंचायत का दरवाजा खटखटाया। पंचायत ने शिकाफत के दौरान महिला को कौड़े से पीटा। वहीं आरोपी ने महिला पर आरोप लगाए कि उसी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। पंचायत ने अपने फरमान में महिला को ही दोषी माना।

फैसले के उलट महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामला पिपलोद थाना क्षेत्र के गांव भीलखेड़ी का है। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले सुदाकर पिता सुपेतलाल पारदी ने दुष्कर्म किया। महिला जंगल में बकरी चराने जाती तो वह पीछा करने लगा। दो-तीन बार छेड़छाड़ की, एक बार जंगल में दुष्कर्म किया। पिछले महीने 29 तारीख को वह घर पर आ दबका और दरातें से काट डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

महिला ने परेशान होकर पति को आपबीती सुनाई और समाज की पंचायत के सामने इस मामले को रखा। पंचायत में पीड़िता और आरोपी दोनों के बयान हुए। शिकाफत के दौरान महिला को बिजली के तार से पीटा गया। कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह थाने आई, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here