Home मध्यप्रदेश Major action by Kotwali police | 39 किलो गांजे के साथ 4...

Major action by Kotwali police | 39 किलो गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार; मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए

59
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

छतरपुर शहर कोतवाली पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने उड़ीसा से छतरपुर बिक्री के लिए लाए गए 39 किलोग्राम गांजा 8 लाख रूपए कीमत सहित चार पहिया अर्टिका जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए उड़ीसा से ट्रेन के ए.सी कोच में रिजर्वेशन कराकर ब्राडेंड कंपनियों के ट्राली बैगों में रखकर गांजा लाते थे।

कोतवाली TI अरविंद कुजूर ने बताया कि SP अमित सांघी ने जिले में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन और विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए समस्त थाना प्रभारीगणों को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया। जिसके चलते यह कार्यवाही की।

कोतवाली TI अरविंद कुजूर को 30 सितंबर को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि छतरपुर जिले के कुछ व्यक्ति उड़ीसा से ट्रेन के जरिए जिले से गांजा सप्लाई करने के लिये झांसी लाए है और झांसी से वह लोग चार पहिया अर्टिगा वाहन क्रमांक- MP-09-ZL-4224 से गांजा छतरपुर ला रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

आदेश मिलने पर कोतवाली और साइबर सेल छतरपुर की संयुक्त टीमें गठित करके सूचना पर कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों को ग्राम सरानी ओवरब्रिज के पास छतरपुर पर दस्तयाब कर आरोपीगणों के कब्जे से एक सफेद रंग की चार पहिया अर्टिगा कार नंबर- MP-09-ZL-4224 कीमत 8 लाख रूपए की और अर्टिगा कार में रखा हुआ 39 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 8लाख रूपए का जब्त कर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली छतरपुर में धारा-8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

आरोपीगणों से जब्त सामग्री

1. 39 किलोग्राम गाजा कीमत 8लाख रूपए 2. एक सफेद रंग की चार पहिया अर्टिगा कार MP-09-ZL-4224 कीमत 8लाख रूपए 3. आरोपीगणों के दो टच स्क्रीन मोबाइल 4. तीन ट्राली बैग, 5. दो वाहन क्रमांक-MP-09-ZL-4224 की नंबर प्लेट।

आरोपियों ने कबूला

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रैन से ए.सी. कोच में उड़ीसा से रिजर्वेशन कराकर ब्रांडेड कंपनियों के ट्राली बैगों में गांजा रखकर झांसी लाते थे। ताकि किसी को शक न हो कि हम गांजे को ले जा रहे है।

झांसी तक इनके साथी चार पहिया अर्टिगा वाहन क्रमांक- MP-09-ZL-4224 से इन्हें लेने जाते थे। कार की नंबर प्लेट बदल-बदल कर इसी कार से वह गांजा छतरपुर जिले में सप्लाई करने लाते थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here