Home मध्यप्रदेश Deadly attack on young man for talking about dancing | पुलिस ने...

Deadly attack on young man for talking about dancing | पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा

56
0

[ad_1]

भोपाल41 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

बैरागढ़ इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने मिलकर युवक पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक होना बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की शाम को आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पहली तस्वीर में आरोपी जॉनसन जोसेफ एडवर्ट दूसरी में दिनेश उर्फ छोटू उर्फ कोहेनूर।

पहली तस्वीर में आरोपी जॉनसन जोसेफ एडवर्ट दूसरी में दिनेश उर्फ छोटू उर्फ कोहेनूर।

टीआई कमलजीत सिंह रणधावा के मुताबिक प्रकाश तेजवानी (34) पुत्र सेवाराम पेसवानी चंचल चौराहा के पीछे मिनी मार्किट बैरागढ़ में रहते हैं। वह बैरागढ़ में ही स्वयं का कारोबार करते हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब तीन बजे वह गणेश विसर्जन के लिए झांकी के साथ पैदल चल रहे थे। इस दौरान डीजे की धुन पर डांस भी कर रहे थे। तभी डांस करने को लेकर आरोपी जॉनसन जोसेफ एडवर्ट, दिनेश उर्फ छोटू उर्फ कोहेनूर और कुलदीप मालवीय से उनका विवाद हो गया।

गाली ग्लोच से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और आरोपियों ने उस पर तलवार से हमला कर लहुलूहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

तीसरा आरोपी कुल्दीप मालवीय, जिसने फरियादी प्रकाश तेजवानी पर चाकू से हमला किया था।

तीसरा आरोपी कुल्दीप मालवीय, जिसने फरियादी प्रकाश तेजवानी पर चाकू से हमला किया था।

साथ ही पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर केस भी दर्ज कर लिया। शुक्रवार की सुबह आरोपियों को शहर से भागने की फिराक में बैरागढ़ स्थित बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी उनके कब्जे से जब्त कर लिया गया है। तीनों को शुक्रवार की दोपहर को न्यायालय में पेश कर दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भी भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here