Home मध्यप्रदेश 14 year old girl committed suicide | बड़ी बहन किचन में पहुंची...

14 year old girl committed suicide | बड़ी बहन किचन में पहुंची तो फंदे पर लटका देख चाचा को दी जानकारी

63
0

[ad_1]

इंदौर11 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर के लसूडिया इलाके में रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में उसकी बड़ी बहन ने उसे देखा तो चाचा को सूचना की। बच्ची के परिवार के लोगों ने मामले में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद शव को एमवाय भेजा गया है। लसूड़िया पुलिस के एसआई बाबूलाल कुमरावत के मुताबिक घटना अंकुर आंगन निपानिया इलाके की है। यहां रहने वाली वैशाली (14) पुत्री दिनेश घुमारे ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि वैशाली की बड़ी बहन सोनाली जब किचन में पहुंची तो वहां वैशाली फंदे से लटकी हुई थी। इस दौरान सोनाली कमरे से बाहर आई और सामने रहने वाले अपने चाचा उमेश को जानकारी दी। बाद में लसूड़िया पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस के मुताबिक वैशाली के पिता मजदूरी करते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here