Home मध्यप्रदेश Khelo MP Youth Games- 2023 will also be organized in Shivpuri |...

Khelo MP Youth Games- 2023 will also be organized in Shivpuri | यशोधरा राजे सिंधिया ने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया, बोली- ग्रामीण प्रतिभाओं का आगे लाना है

62
0

[ad_1]

शिवपुरी31 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंची खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया। भ्रमण के दौरान खेल मैदानों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, खेल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि राज्य स्तरीय आयोजन के लिए खेलो एमपी यूथ गेम्स- 2023 की समिति गठित कर दी गई है। प्रदेश में खेलों एमपी यूथ गेम्स का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 1 से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रदेश के सात शहर भोपाल, रीवा, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर सहित शिवपुरी ज़िले में भी आयोजित होंगे।

सिंधिया ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाना है। उन्हें इन प्रतियोगिताओं से जोड़ना है। इनका महत्व बताना है। जिससे वे भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य स्तर, राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। जिले में ऐसा माहौल तैयार करें कि ओलंपिक स्तर की प्रतिभाएं निकलकर आएं।

खेल मंत्री ने कहा कि क्रिकेट, शूटिंग, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं टेबल-टेनिस जैसे खेलों में जिले के युवा भी प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिए कि खेलों को बढ़ावा देने हेतु जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन खेल की कक्षा भी लगाई जाए। जिससे बच्चों को विद्यालय स्तर से ही खेलों के प्रति रूझान पैदा हो।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here