Home मध्यप्रदेश Name of Sardar Singh Meda declared from Gandhwani seat | MP में...

Name of Sardar Singh Meda declared from Gandhwani seat | MP में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, 39 नामों का किया ऐलान

64
0

[ad_1]

धार7 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की दूसरी सूची सोमवार शाम को जारी कर दी। जिसमें धार जिले की गंधवानी विधानसभा का नाम भी शामिल है।

भाजपा ने यहां से सरदार सिंह मेडा का नाम तय किया है। मेडा पिछले दो विधानसभा का चुनाव गंधवानी से चुनाव हार चुके हैं। ये दोनों चुनाव भी कांग्रेस के आदिवासी नेता उमंग सिंघार के सामने से लड़े थे, इस मर्तबा भी कांग्रेस के और से वही उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के सिंघार इस सीट से लगातार तीन बार के विधायक हैं।

अध्यक्ष है अभी मेडा

मनावर व कुक्षी विधानसभा के गावों को लेकर परिसीमान के बाद गंधवानी विधानसभा बनाई गई है, जहां से पहला चुनाव उमंग सिंघार चुनाव लड़े व कांग्रेस से जीते भी। हालांकि धार जिले की ये सीट वर्तमान में प्रदेश स्तर पर चर्चा में भी बनी है। भाजपा संघटन ने मालवा-निमाड़ की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय को दी है। ऐसे में भाजपा पूरी कोशिश करेगी कि 15 साल का सूखा समाप्त हो जाए. भाजपा की और से अधिकृत हुए सरदार सिंह मेडा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष है।

तीन पर प्रत्याशी घोषित

जिले में कुल सात विधानसभा है, वर्तमान में दो सीटों पर भाजपा के विधायक है, शेष पांच सीटों पर कांग्रेस के विधायक है। इस चुनाव में भाजपा आचार सहिता के पहले ही उम्मीदवार घोषित कर रही है। पहली सूची में कुक्षी से जपदीप पटेल, धरमपुरी से कालू सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया था, अब गंधवानी से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। हालांकि कांग्रेस ने सूची जारी नहीं की है, किंतु अपने वर्तमान विधायकों फ्री हैंड चुनाव के लिए कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here