[ad_1]

जेलरोड इलाके में इस बार नूतन मंडल के द्वारा भगवान परशुराम स्वरूप में गणपति की स्थापना की गई है। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के दर्शन करने रोजाना सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजन-आरती की जा रही है। साथ ही भगवान गणेश को विभिन्न प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया जा रहा है। जिसे प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया जाता है। गणेशोत्सव के चौथे दिन भगवान गजानन की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसके बाद गणपति को 100 किलो लौकी के हलवा का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
[ad_2]
Source link









