Home मध्यप्रदेश Woman murdered with sharp weapon | वारदात के बाद पति घर से...

Woman murdered with sharp weapon | वारदात के बाद पति घर से फरार

60
0

[ad_1]

अनूपपुर5 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

अनूपपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव उसी की बेटी ने देखा था। जिसकी जानकारी उसने अपने नाना को दी थी। हत्या की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार लेखनबाई पति समय लाल बैगा उम्र 45 वर्ष ग्राम धनपुरी की मौत हुई है। जिसकी शादी 25 वर्ष पूर्व समय लाल बैगा से हुई थी। उसका ससुराल रामपुर में है। बार-बार तबीयत खराब होने के पति भी अपनी पत्नी के साथ उसके मायके धनपुरी में ही रहता था। महिला की बेटी स्कूल से पढ़ने के बाद जब वह घर आई तो उसकी मां खून से लथपथ खाट पर पड़ी थी।

बच्चे अपनी मां को खून से लथपथ देखकर डर गई। जिसकी जानकारी उसने अपने नाना समनू बैगा को दी। जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग भी इकट्ठा हुए। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

महिला के जबड़े एवं गर्दन में गंभीर चोट था जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे धारदार हथियार से मारा गया है। वहीं पति भी मौके से फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

फिलहाल पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भिजवाकर इस जघन्य हत्याकांड की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे। कई बार पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here