[ad_1]
इंदौर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजेंद्र नगर क्षेत्र की 20 से भी अधिक सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं और रहवासी संघों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव में गणपति जी की स्थापना के पूर्व राजेंद्र नगर, धन्वंतरि नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। इसमे शहर के प्रमुख संत सदगुरु अण्णा महाराज, बाबा साहेब तराणेकर, राऊ भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा, एमआयसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा, पार्षद प्रशांत बड़वे सहित अनेक विशिष्टजन और नागरिक शामिल हुए।
गणेशोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष समीर पानसे ने बताया कि सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, तरुण मंच, संस्था ब्रह्म चेतना, महाराष्ट्र समाज , वैशाली नगर महाराष्ट्र मंडल, आध्यात्मिक साधना मंडल के साथ 20 से भी अधिक संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित गणेशोत्सव में मूर्ति स्थापना की गई। इसके पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर धन्वंतरि नगर से शाम 5 बजे शोभायात्रा शुरू हुई। इसमे ढोल-नगाड़ों के साथ महिलाओं और युवाओं की टोलियां लेजिम नृत्य और फुगड़ी करते हुए चल रहे थे। पुरुष अपने हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। सजी-धजी खुली जीप में गणपति बप्पा की आकर्षक मूर्ति रखी गई थी। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया।
राजेंद्र नगर, धन्वंतरि नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण के पश्चात सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में आकर शोभायात्रा समाप्त हुई। यहां गणेशजी की स्थापना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई।
20 सितंबर बुधवार को रात्रि 8 बजे सिद्धि विनायक गणेश मंदिर धन्वंतरि नगर के सभागृह में इंदौर के सुविख्यात गायक गौतम काले अपने 40 से भी अधिक शिष्यों के साथ स्वर समय चक्र कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। दिन के 8 प्रहारों में गाए जाने वाले शास्त्रीय संगीत की राग-रागिनियों पर आधारित इस अनूठे कार्यक्रम में समस्त रागों की जानकारी देने के साथ ही उन रागों पर आधारित प्रचलित गीत, भजन, फिल्मी गीत भी सुनाए जाएंगे।

चल समारोह में शामिल वरिष्ठजन।
[ad_2]
Source link



