Home मध्यप्रदेश It is Scindia’s family tradition to leave and run away. | सिंधिया...

It is Scindia’s family tradition to leave and run away. | सिंधिया इसके जिम्मेदार; दमोह में करेंगे जन आक्रोश यात्रा की अगुवाई

66
0

[ad_1]

दमोह34 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

अरुण यादव कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की अगुवाई करने के लिए दमोह पहुंचे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी यात्रा की जानकारी दी। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कई आरोप भी लगाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए कौन जिम्मेदार हैं, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया या फिर कोई। इसके जवाब में अरुण यादव ने कहा कि जो चले गए अब वह चर्चा का विषय नहीं है। जो गए हैं उससे उनकी नीयत साफ समझ में आती है और सिंधिया जी के बारे में तो मैंने कई बार कहा है कि उनका तो खानदानी रिवाज है, कोई नई बात नहीं है। इनका इतिहास तो अंग्रेजों के जमाने का है। अरुण यादव का ये बयान सिंधिया और उनके पूरे खानदान की ओर इस बात का इशारा कर रहा है कि यह अपनों का साथ छोड़कर उन्हें धोखा देते हैं।

बता दें ये बयान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का है जो, उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए दिया है।

हमारी घोषणाओं को कॉपी पेस्ट कर रही भाजपा सरकार

अरुण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला बिल का मुद्दा हमारा है। उसे हमने उठाया था इसलिए हम उसका समर्थन कर रहे हैं। सीएम शिवराज के पास प्रदेश की जनता के लिए अब कुछ नहीं है इसलिए जब भी हम कोई घोषणा कर रहे हैं वह उसे कॉपी पेस्ट करते है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, जैसे हमने सिलेंडर के दाम कम करने की बात कही तो उन्होंने कर दिया। वह उसे कॉपी पेस्ट कर रहे हैं। हम उनसे जानना चाहते हैं 18 साल मिले थे, तब आपको किसने रोका था। आप जो चाहे कर सकते थे, लेकिन तब कुछ नहीं किया। अब हम जानना चाहते हैं कि कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया, कितनी बहनों की सुरक्षा की।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here