Home मध्यप्रदेश This will be the route of Jan Ashirwad Yatra | हर विधानसभा...

This will be the route of Jan Ashirwad Yatra | हर विधानसभा में दो-दो घंटे रहेगी, आम आदमी इन मार्गों पर जाने से बचें…

63
0

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर में आज बीजेपी की जन-आशीर्वाद यात्रा निकलने वाली है। जो इंदौर की 6 विधानसभा कवर करेगी। सुबह 9.45 बजे राऊ से शुरू होकर यह यात्रा विधानसभा चार में प्रवेश करेगी। इसके बाद विधानसभा एक, तीन, पांच और दो से गुजरेगी। जन आशीर्वाद यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो घंटे रहेगी।

रात 9.30 बजे कुलकर्णी नगर चौराहे पर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में दोपहर बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। वे करीब तीन घंटे यहां रहेंगे। इस दौरान वे कुछ स्थानों पर सभा को संबोधित भी कर सकते हैं। इंदौर से मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह रहेगा यात्रा का विधानसभा वार रूट

विधानसभा क्षेत्र राऊ

यात्रा मार्ग : प्रतीक्षा ढाबा से भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए दीनदयाल उपवन, राजीव गांधी सर्कल, निर्भय सिंह पटेल प्रतिमा, चाणक्यपुरी चौराहा, दशहरा मैदान पानी की टंकी तक निकलेगी।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4

यात्रा मार्ग : महू नाका चौराहा, छत्रीबाग, बियाबानी, मालगंज, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1

यात्रा मार्ग : अंतिम चौराहा, गणेशगंज, टोरी कॉर्नर, खजूरी बाजार, राजबाड़ा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3

यात्रा मार्ग : राजबाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा चौराहा, गौतमपुरा, कलालकुई, रावजी बाजार, लाल मंदिर, गाड़ी अड्डा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5

यात्रा मार्ग : मालवा मिल चौराहा, गोमा की फेल मेन रोड, पंचम की फैल मेन रोड, नेहरू नगर मेन रोड गली नंबर 5 तक।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2

यात्रा मार्ग : नेहरू नगर रोड नंबर 5, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, साईं मंदिर, नंदानगर चौराहा, तीन पुलिया चौराहा, राजमाता जीजाऊ चौक, परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर, कुलकर्णी ब्रिज होते हुए कुलकर्णी नगर चौराहा पर समापन।

यात्रा जिस मार्ग से गुजरेगी, उससे जुड़े मार्गों पर होगा ट्रैफिक डायवर्शन

जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सभी मुख्य मार्गों के कट पॉइंट व समानांतर मार्गों को डायवर्शन के लिए चिह्नित किया है। संबंधित मार्ग के आगे-पीछे और आसपास की गलियों में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए डायवर्शन किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here