[ad_1]
नीमच22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम बलपुरा निवासी एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। दरअसल, बलपुरा निवासी गर्भवती महिला भागवती बाई पति स्वर्गीय बबलू भील उम्र 22 वर्ष को मंगलवार दोपहर को परिजन मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। इसके बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मगर महिला की नीमच ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद महिला को परिजन फिर से मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महिला केशव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों के सपोर्ट कर दिया गया।
मृतिका के परिजनों ने बताया महिला गर्भवती थी और अचानक दोपहर में उसे सांस लेने तकलीफ होने लगी। ज्यादा तबीयत बिगड़ती देख उसे तत्काल निजी वाहन से मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उपचार कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल नीमच रेफर किया था। लेकिन भागवती की बीच रास्ते में मौत हो गई। महिला के पति की भी करीब 4 महीने पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से गर्भवती अपने मायके में ही रह रही थी। वहीं मनासा थाना पुलिस ने मामले मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]
Source link



