Home मध्यप्रदेश BJP wants to send Congress to exile | बोली- कमलनाथ सरकार ने...

BJP wants to send Congress to exile | बोली- कमलनाथ सरकार ने 973 घोषणाएं की, पूरी एक भी नहीं की, भगवान राम का उदाहरण दिया

55
0

[ad_1]

दमोह4 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

दमोह में 20 सितंबर को आ रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने दमोह पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस को वनवास भेजने की मंशा जाहिर की है।

दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 973 घोषणाएं की थी। जिनमें से एक भी पूरी नहीं की थी। वहीं भगवान राम थे, जिन्होंने एक वचन के लिए 14 साल का वनवास काटा, जब उनसे पूछा कि क्या वो भाजपा को भगवान राम मानते हैं, तो उन्होंने यू टर्न ले लिया और कहा कि हम तो राम के सेवक हैं। सनातन धर्म के साधक हैं।

मंगलवार को दमोह में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का शुभारंभ हुआ है जो बांदकपुर से शुरू होकर जिले के कई हिस्सों में निकलेगी। इसी दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दमोह पहुंचे और उन्होंने 20 सितंबर को पथरिया में पहुंच रही भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को लेकर जानकारी दी। जब उनसे पूछा कि एक तरफ कांग्रेस जन आक्रोश रैली निकाल रही है वहीं आप जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं, तो जनता को कैसे अपने हक में ले पाएंगे।

इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो विकास किया है उसे लेकर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें पूरा यकीन है कि भाजपा को जनता आशीर्वाद देगी। कांग्रेस ने कोई विकास कार्य नहीं किया। अपने 14 माह के कार्यकाल में भी कांग्रेस ने केवल जनता के साथ छलावा किया है। जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here