[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dhar
- BJP’s Jan Ashirwad Yatra Will Not Allow Conspiracies To Destroy Sanatan Dharma To Succeed Higher Education Minister Yadav
धार6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा रविवार को सरदारपुर विधानसभा में पहुंची। मुख्य कार्यक्रम राजोद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होना था लेकिन खराब मौसम के चलते यात्रा में शामिल नहीं हो सके। राजोद में आयोजित जनआशीर्वाद यात्रा के मुख्य कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावडा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, यात्रा जिला प्रभारी मुकामसिंह किराड़े, आदि अनेक मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता , दीनदयाल उपाध्याय , श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। स्वागत उद्बोधन जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी ने दिया।
मुख्य वक्ता प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे गरीब चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री, गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है। इसका उदाहरण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान। हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कहते थे कि गांव के लोग तो बैलगाड़ी से चलते हैं उन्हे सड़क बिजली की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा का शासन रामराज की निशानी है। विकास के जज्बे के साथ भाजपा काम करती है। उच्च शिक्षा मंत्री के नाते हमने प्रदेश में हिंदी में एमबीबीएस शिक्षा लागू की। भगवान राम हमारे आदर्श है। हम सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश करने की साजिशों को कामयाब नहीं होने देंगे। हमने उच्च शिक्षा में भगवान राम , कृष्ण को पाठयक्रम में शामिल किया।
राजोद में कॉलेज खोलने की घोषणा की
उच्च शिक्षा मंत्री ने राजोद में कॉलेज खोलने की घोषणा की। साथ ही किसानों की मांग पर माही नर्मदा लिंक परियोजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए नहर परियोजना में छूटे हुए गांवो को जोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई भी गांव सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा। जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यक्रम में विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। आभार राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष अमृत पायल ने व्यक्त किया।

[ad_2]
Source link



