[ad_1]
हरदा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार को भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा हरदा पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा ने रिमझिम फुहारों के बीच टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के छीपानेर से जिले में प्रवेश किया गया। यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, यात्रा प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, विधायक संजय शाह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहें। इस दौरान यात्रा का जगह जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। संत रविदास चौक से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा, कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई मैदान तक जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए असम के सीएम बिश्व सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव हमारे साथ ही देश के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक होने के नाते अपने अनुभवों के आधार पर इस बार मध्यप्रदेश में भाजपा अपनी जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कमलनाथ के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी, जो कि एक थका हुआ चेहरा है। उनके नेतृत्व जब कांग्रेस जनता के बीच जाएगी तो भाजपा को ही फायदा होगा। उन्होंने जनता से कहा कि वे अपना मत देश के विकास के लिए भाजपा को दें। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार को आड़े हाथों लेते हुए नकली गांधी करार दिया।

असम के CM बोले- लाड़ली बहना योजना से हम मुसीबत में पड़ गए
असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने कहा कि जब से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना लागू की है। जिससे भाजपा के अन्य राज्यों के सीएम मुसीबत में पड़ गए है। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश में उन पर भी इस योजना को लागू करने का दवाब रोज आ रहा है। इसको लेकर वे चुनाव के बाद सीएम शिवराज से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके चलते वे इस योजना को लागू नहीं कर पा रहे है। वे पीएम मोदी से मिलकर इस योजना को लागू करने के लिए आर्थिक सहयोग मांगेंगे।

किसान कांग्रेस और करणी सेना ने दिखाए काले झंडे
हरदा जिला मुख्यालय पर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के प्रवेश पर शहर के छीपानेर रोड के पास बायपास चौराहे पर कांग्रेस नेताओं में काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया।इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने सामने आ गए।पुलिस ने काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठाकर जेल भेज दिया है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत टाले और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई का कहना है कि जब क्षेत्र का विकास नही हुआ। किसानों को उनके खराब हुई फसल की राहत राशि नहीं मिल रही। फिर किस बात को लेकर जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में भीड़ नहीं होने की वजह से मंत्री पटेल के बेटे सुदीप पटेल और भाजपा नेता प्रहलाद पटेल ने अपनी खीज निकालते हुए किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों से झूमाझटकी की गई। वहीं प्रह्लाद पटेल ने पुलिस की गाड़ी का कांच फोड़ दिया।
वहीं शहर के चांडक चौराहे पर भी कांग्रेस के एक-दूसरे धड़े ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने सभी को पकड़कर जेल ले गई। वही मिडिल स्कूल ग्राउंड पर करनी सेना परिवार के भी काले झंडे दिखाकर हरदा पहुंची जनआशीर्वाद यात्रा का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
वहीं जन आशीर्वाद यात्रा के हरदा से रवाना होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने करीब 35 कांग्रसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


सर्व समाज की मांगे पूरी नहीं हुई, करणी सेना परिवार ने दिखाए काले झंडे
करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि गत 18 जनवरी को भोपाल में अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जन आंदोलन किया गया था। जिसमें सरकार की ओर से मंत्री भदौरिया ने आकर 18 मांगों को दो महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। जिसमें प्रमुख मांगे गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने और प्रदेश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने सहित अन्य मांगे शामिल थी। लेकिन आठ महीने बाद भी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। जिसको लेकर सरकार के विश्वासघात के विरोध में हमने जनआशीर्वाद यात्रा का काले झंडे दिखाकर विरोध किया है।
मंत्री कमल पटेल बोले- फिर से हरदा में खिलेगा कमल
सभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव में फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हरदा जिले में सड़कों का जाल बिछ गया है। वहीं हरदा प्रदेश का ऐसा पहला जिला है, जहां शत प्रतिशत सिंचाई की सुविधाएं है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की जीत का मन बना लिया है।
[ad_2]
Source link

