Home मध्यप्रदेश Bus going to Jodhpur overturns, 3 passengers killed | देर रात हुए...

Bus going to Jodhpur overturns, 3 passengers killed | देर रात हुए हादसे में 8 लोग घायल, बस के निचे दबने से 2 की मौत

16
0

[ad_1]

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन जिले के खाचरोद में इंदौर से जोधपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 8 लोग घायल बताये जा रहे है। घटना रात 11.30 बजे के लगभग हुई।

उज्जैन से 80 किमी दूर गांव फर्नाखेड़ी में शुक्रवार रात को बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से जोधपुर जाने वाले वाली अशोक ट्रेवेल्स की बस क्रमांक NL 07B0714 तेज बारिश के कारण अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिसमे 3 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 8 लोग घायल हुए। हादसे में बस के कंडक्टर और एक यात्री की बस में दबने से मोके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होने पर आर्मी के जवानों ने घायलों को निकाला और लोगों की मदद से सात यात्रियों को जावरा और एक को नागदा के अस्पताल में भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही नागदा,जावरा के सीएसपी एसडीएम और पुलिस बल ओर विधायक विधायक दिलीप गुर्जर मौके पर पहुंच गए थे।

बारिश से रेस्क्यू में परेशानी-

हादसे की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बस के नीचे दबे शख्स को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। तेज बारिश के कारण रात 1:30 बजे तक बस के नीचे दबे व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका था। तेज बारिश के चलते रेस्क्यू करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here