[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- There Will Be Power Failure In Bhopal For 7 Hours Tomorrowराजधानी भोपाल के करीब 25 इलाकों में कल यानी शनिवार को तीन शिफ्ट में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी के मेंटनेंस करने से ऐसा होगा। ऐसे में लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले से निपटा लें।

राजधानी भोपाल के करीब 25 इलाकों में कल यानी शनिवार को तीन शिफ्ट में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी के मेंटनेंस करने से ऐसा होगा। ऐसे में लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, उन्हें परेशानी न हो।
मेंटेनेंस के चलते मक्सी, बर्रई, बड़वई, बंगरसिया, अहीर मोहल्ला आदि प्रमुख इलाकों में असर पड़ेगा।
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मक्सी, रापड़िया, बर्रई , छान, बागली, अमझरा, बावड़ियाखुर्द, झागरिया खुर्द, राजीव गांधी कॉलेज, साउथ इन्क्लेव, सहकारी परिसर, बंगरसिया एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बड़वई, आईटी पार्क, सीआई कॉलोनी, नीम रोड, अहीर मोहल्ला, वाल्मिकी मोहल्ला, गल्ला मंडी, जोगीपुरा एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जिंसी, अफजल कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link









