Home मध्यप्रदेश BJP MLA’s car accident | गनमैन के साथ सवार थे MLA देवसिंह...

BJP MLA’s car accident | गनमैन के साथ सवार थे MLA देवसिंह सैयाम, घंसौर रोड पर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

57
0

[ad_1]

मंडला24 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

घंसौर रोड पर मंडला विधायक देवसिंह सैयाम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ग्राम जरगा के समीप विधायक की स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के समय वाहन में विधायक सैयाम के साथ उनका गनमैन और वाहन चालक था, सभी सुरक्षित बताए गए हैं। हालांकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

घटना के विषय में विधायक देवसिंह सैयाम ने बताया कि वे अपने घर से मंडला आ रहे थे। उसी दौरान ग्राम जरगा के नजदीक एक अंधे मोड़ पर उनकी स्कॉर्पियो के सामने अचानक से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ड्राइवर ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर की ओर से कार को ट्रक ने तेज टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि इस गंभीर दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। इस दुर्घटना के बाद विधायक सैयाम किसी अन्य वाहन से मंडला पहुंचे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here