Home मध्यप्रदेश Assam Chief Minister will come to Guna on Sunday | चांचौड़ा विधानसभा...

Assam Chief Minister will come to Guna on Sunday | चांचौड़ा विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा में होंगे शामिल; प्रियंका पेंची के समर्थन में करेंगे प्रचार

60
0

[ad_1]

गुना30 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

जिले के चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा आएंगी। जिसमें असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस मौके पर सीएम चांचौड़ा भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पैंची के समर्थन जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में रैली करेंगे।

भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को गुना पहुंचेगी। यह यात्रा दो दिन गुना में रहेगी। शनिवार को गुना और बमोरी विधानसभा के अलग-अलग इलाकों में पहुंचेगी। शनिवार रात गुना में ही रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन रविवार को राघोगढ़ और चांचौड़ा विधानसभा में यात्रा जाएगी। चांचौड़ा विधानसभा में यात्रा दोपहर 3 बजे खटकिया में प्रवेश करेगी। यहां से 3:30 बजे कुंभराज, 4 बीनागंज एवं 6:30 बजे मधुसूदनगढ़ पहुंचेगी।

भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पैंची ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। इस मौके पर सीएम हेलीकॉफ्टर से बीनागंज पहुंचेंगे। वह जन आशीर्वाद यात्रा मेंं शामिल होकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां और भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। इधर चांचौड़ा भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पैंची का लगातार जनसंपर्क जारी है। वह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर व्यक्तिश: चर्चा कर रही हैं। वहीं भाजपा द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पिछले काफी दिनों से भाजपाजन तैयारियों में जुटे हैं। असम सीएम के दौरे के मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here