Home मध्यप्रदेश VD Sharma targets Congress in Jan Ashirwad Yatra | बोले-कांग्रेस सरकार में...

VD Sharma targets Congress in Jan Ashirwad Yatra | बोले-कांग्रेस सरकार में योजनाओं के लिए भेजे रुपए उनके बिचोलिए हड़प लेते थे

36
0

[ad_1]

बड़वानी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में योजनाओं के लिए जो रुपए भेजे जाते थे उनको बिचौलिए और दलाल हड़प कर ले जाते थे। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि “हम केन्द्र से 1 रुपया भेजते हैं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं” मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेसियों से कि गरीब जनता के 85 पैसे खाने वाले वो कौन लोग थे? प्रधानमंत्री गरीब परिवार के बेटे हैं इसलिए वो जानते हैं कि गरीब का दर्द क्या होता है। प्रधानमंत्री जी ने शपथ लेते ही कह दिया कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है, उन्होंने तय कर दिया कि देश में कोई गरीब बिना इलाज के और बिना पक्का मकान के नहीं रहेगा, इसलिए उन्होंने आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना देशवासियों को दी।’

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अम्बेडकर और उनके संविधान का अपमान किया है। यह बात उन्होंने निवाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद क्या होता है और कौन मांगता है यह बीजेपी का हक है क्योंकि भाजपा काम करती है और मतदाता भाजपा को अपना आशीर्वाद देते भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका गठबंधन राम के अस्तित्व को ही नकारता है वह सनातन धर्म को जड़ से मिटाना चाहते हैं जिसमें वे कभी सफल नहीं होंगे, क्योंकि कांग्रेस और उसके गठबंधन ने हमेशा धर्म का अपमान ही किया है। बहुत जल्द मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस और उसके साथी कभी शिव, कभी देवी, कभी हनुमान के भक्त बनकर आपके सामने आएंगे। जिससे आपको सावधान रहना होगा क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा ही हिंदुओं का अपमान किया है।

वही केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के लिए लगातार योजनाएं बनाकर काम कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रदेश हर आम नागरिक पूरा लाभ ले रहा है उसका जीवन स्तर भी ऊंचा हुआ है। कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों का एक ही काम है कि मोदी हटाओ और शिवराज सिंह सरकार को हटाओ लेकिन इसमें वह सफल नहीं होंगे। सभा को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के हर तबके के लिए योजना बनाई है और उसको लाभ दिया है। आने वाले समय के लिए अभी से योजना भी बना रहे हैं खासकर दलित आदिवासियों और वंचितों के लिए तो भाजपा सरकार विशेष चिंता कर रही है।

गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इसी के चलते यहां यात्रा कर बड़वानी जिला पहुंची थी। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने यात्रा को शामिल रहे। जन आशीर्वाद यात्रा के पहले बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने इसका स्वागत किया।

यात्रा के आगे बड़ी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता दो पहिया वालों पर सवार होकर रैली के रूप में चल रहे थे। यहां पर प्रदेश के मंत्री प्रेम पटेल ,सांसद गजेंद्र सिंह पटेल अंतर सिंह आर्य, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश यात्रा प्रभारी अश्विनी राय, राउ के पूर्व विधायक जीतू जिराती, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, पूर्व सांसद सुभाष पटेल भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम सोनी लोकेश शर्मा, राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, राजेश सोनकर पूर्व विधायक दीवान सिंह पटेल तथा कन्हैयालाल सिसोदिया व भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। यात्रा निवाली से पलसूद,सिलावद, जुनाझिरा होते हुए देर रात को बड़वानी पहुंची।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here