Home मध्यप्रदेश Ratlam division train affected | रतलाम मंडल की 2 ट्रेनें झांसी में...

Ratlam division train affected | रतलाम मंडल की 2 ट्रेनें झांसी में ब्लॉक के कारण प्रभावित, पांच जोड़ी ट्रेनों में एसी कोच की सुविधा

55
0

[ad_1]

रतलाम23 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी जंक्‍शन पर रेलवे ट्रैक पर सीसी एप्रन कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर जाने वाली दो ट्रेने आगरा कैंट स्‍टेशन तक जाएगी तथा वहीं से चलेगी। वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रतलाम मंडल से गुजरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों में एसी कोच की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

प्रभावित ट्रेन

  • उदयपुर सिटी से 28 सितम्‍बर, 2023 तक आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 19666 उदयपुर सिटी खजुराहो एक्‍सप्रेस आगरा कैंट स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा आगरा कैंट से खजुराहो के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • खजुराहो से 30 सितम्‍बर, 2023 तक आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 19665 खजुराहो उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, आगरा कैंट स्‍टेशन से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा खजुराहो से आगरा कैंट के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

पांच जोड़ी ट्रेनों में थर्ड एसी इकोनॉमी कोच की सुविधा

यात्रियों की आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा को ध्‍यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों में स्‍थाई रूप से थर्ड एसी इकोनॉमी कोच की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है। ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

  • गाड़ी संख्‍या 14116 प्रयागराज डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस में 05 जनवरी, 2024 से तथा गाड़ी संख्‍या 14115 डॉ. अम्‍बेडकर नगर प्रयागराज एक्‍सप्रेस में 06 जनवरी, 2024 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।
  • गाड़ी संख्‍या 22443 कानपुर सेंट्रल बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में 10 जनवरी, 2024 से तथा गाड़ी संख्‍या 22444 बान्‍द्रा टर्मिनस कानपुर सेंट्रल एक्‍सप्रेस में 12 जनवरी, 2024 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के तीन कोच लगेंगे।
  • गाड़ी संख्‍या 11126 ग्‍वालियर अजमेर एक्‍सप्रेस में 08 जनवरी, 2024 से तथा गाड़ी संख्‍या 11125 रतलाम ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस में 11 जनवरी, 2024 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।
  • गाड़ी संख्‍या 21126 भिंड रतलाम एक्‍सप्रेस में 10 जनवरी, 2024 से तथा गाड़ी संख्‍या 21125 रतलाम भिंड एक्‍सप्रेस में 09 जनवरी, 2024 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे।
  • गाड़ी संख्‍या 22195 वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में 07 जनवरी, 2024 से तथा गाड़ी संख्‍या 22198 बान्‍द्रा टर्मिनस वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी एक्‍सप्रेस में 09 जनवरी, 2024 से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के तीन कोच लगेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here