Home मध्यप्रदेश Police removed the poster put up against BJP | सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ...

Police removed the poster put up against BJP | सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक जयवर्धन सिंह आदिवासियों को लेकर एपी के पास पहुंचे

58
0

[ad_1]

अशोकनगर13 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

चंदेरी जनपद क्षेत्र के आकलोन गांव में कुछ ग्रामीणों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से परेशान होकर गांव में बीजेपी के बहिष्कार का बैनर लगाया था। जैसे ही इस बात की जानकारी ईसागढ़ पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके से जाकर बैनर को हटा दिया।

इसके बाद आदिवासी एक साथ अशोकनगर पहुंचे, जहां पर दौरे पर आए राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के साथ सभी आदिवासी एसपी के पास पहुंचे। शहर के निजी गार्डन से लेकर कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जयवर्धन सिंह कार्यकर्ताओं और आदिवासियों के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक पैदल चले। आदिवासी और कार्यकर्ताओं के साथ जयवर्धन सिंह एसपी से मिले और कार्रवाई करवाने की बात कही।

ग्रामीण कैलाश और उसकी पत्नी सरोज भाई ने बताया कि, उनके गांव में दस बीघा जमीन है। जिस पर भाजपा के नेता शिवचरण अहिरवार ने कब्जा कर लिया है। जब वह लोग पुलिस से शिकायत करने गए तो उनकी फरियाद नहीं सुनी गई। जबकि उनका कहना है कि भाजपा नेता की शिकायत दर्ज की गई है। जिसे आहत होकर उन्होंने भाजपा के गांव में प्रवेश न करने का बैनर लगाया था। यह बैनर गांव की चौराहे पर लगाया गया था हाला की जय लंबे समय तक लगा नहीं रह सका शाम को लगाया और सुबह लगभग 10:30 बजे पुलिस ने पहुंचकर उसे हटा दिया।

राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि आकलन गांव के आदिवासी परिवार की जमीन भाजपा के मंडल महामंत्री ने हड़पी थी। उसी के विरोध में आदिवासी ने पोस्टर लगाया तो वह पोस्ट भी पड़ा और उसे भी थाने ले गए उसी के विरोध में हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं। अगर एक आदिवासी अपना हक मांग रहा है और पुलिस उसे पर ऐसी कार्रवाई करेगी तो यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जमीन पर कब्जा करने वाले शिवचरण व जिन पुलिसकर्मियों ने आदिवासी को 2 घंटे बंद किया उन पर कार्रवाई करें। इसके बाद एसपी ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here