Home मध्यप्रदेश Panchayat and Rural Development Minister in Ratlam today | भूतपूर्व मंत्री महेंद्र...

Panchayat and Rural Development Minister in Ratlam today | भूतपूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल, कलेक्ट्रेट में विभाग के कार्यों की लेंगे समीक्षा बैठक

58
0

[ad_1]

रतलाम18 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया रविवार रात रतलाम पहुंचे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री आज जिले के कालूखेड़ा और रानीगांव में आयोजित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की पुण्यतिथि कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक भी महेंद्र सिंह सिसोदिया लेंगे। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से मुलाकात के बाद पंचायत मंत्री इंदौर के लिए रवाना होंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया रविवार रात रतलाम पहुंचे थे। जहां पार्टी के निमिष व्यास मनोहर पोरवाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सोमवार को जिले के कालूखेड़ा और रानीगांव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की छठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here