Home मध्यप्रदेश Damoh:रायपुर से छतरपुर जा रहे लोहे के सरिए से भरे ट्रक में...

Damoh:रायपुर से छतरपुर जा रहे लोहे के सरिए से भरे ट्रक में हो रही थी गांजे की तस्करी, बटियागढ़ पुलिस ने पकड़ा – Damoh Ganja Was Being Smuggled In A Truck Filled With Iron Rods Going From Raipur To Chhatarpur

53
0

[ad_1]

Damoh Ganja was being smuggled in a truck filled with iron rods going from Raipur to Chhatarpur

Google search engine

गांजा तस्कर गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दमोह की बटियागढ़ थाना पुलिस ने छतरपुर जा रहे लोहे के सरिए से भरे ट्रक से 21 किलो  गांजा बरामद किया है, जिसका परिवहन अवैध तरीके से किया जा रहा था। पुलिस ने गांजा बरामद कर ट्रक को जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तरह से गांजा की तस्करी देखकर पुलिस भी हैरान है कि अब अवैध नशे का कारोबार करने वाले लोगों के द्वारा इस प्रकार के प्रयोग भी किए जा रहे हैं।

बटियागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोहे के सरिए से भरे ट्रक में अवैध रूप से गांजे की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते बटियागढ़-बकस्वाहा मार्ग की छोटी चराई पर लोहे के सरिए से भरे ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें 21 किलो गांजा बोरियों में भरा मिला। पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी-04 एमजी- 5580 को जब्त कर चालक रमजान पिता शाकिर खान निवासी वार्ड 13 जिला छतरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ट्रक में सरिया लेकर रायपुर से  छतरपुर जा रहा था। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हटा एसडीओपी नितेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बटियागढ़-बकस्वाहा मार्ग की छोटी चराई पर गांजा परिवहन कर रहे ट्रक की तलाशी ली। उसमें लोहे की सरिया के अलावा 21 किलो गांजा रखा हुआ था, जिसकी बाजार में कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक है। बटियागढ़ पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि ट्रक रायपुर से सरिया लेकर छतरपुर जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here