[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Collision Between Two Buses In Sendhwa, Barwani, Madhya Pradesh Hindi News And Updates

बड़वानी जिले के सेंधवा में दो बसें टकराने से 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह की है। खरगोन से धूलिया (महाराष्ट्र) जा रही मध्यप्रदेश राज्य परिवहन की अनुबंधित बस (MP 10 P 0418) और मुंबई से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस (MP 09 F 0046) में बालसमुद RTO बैरियर की सेंट्रल लाइन पर आमने-सामने टक्कर हुई है। घायलों को जुलवानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पढ़िए पूरी खबर

एक बस मुंबई से इंदौर, तो दूसरी खरगोन से महाराष्ट्र जा रही थी।
रायसेन में सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर
रायसेन में एक कार सड़क के बीच बैठी गाय से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। कार सवार पांच युवक घायल हैं। दो को गंभीर हालत में भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार देर रात सैंडोरा चौकी की है। रायसेन के अवंतिका कॉलोनी के रहने वाले अंशुल श्रीवास्तव की कार से अंशुल सैनी, जितेंद्र राजपूत, जैद खान और रेहान खान, भोपाल रोड स्थित ढाबे पर खाना खाने गए थे। लौटते समय ग्राम सदलतपुर कुहू नदी के पास हादसा हो गया। अंशुल श्रीवास्तव और अंशुल सैनी की हालत गंभीर है।

हादसे में कार का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
[ad_2]
Source link









