Home मध्यप्रदेश Badminton player Saina Nehwal reached Mahakal temple | माता – पिता के...

Badminton player Saina Nehwal reached Mahakal temple | माता – पिता के साथ भोग आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

63
0

[ad_1]

उज्जैन27 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने सुबह होने वाली भोग आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दरबार में सुबह से वीआईपी भक्तों का तांता लगा हुआ है। भस्म आरती में सुबह अक्षय कुमार और शिखर धवन ने दर्शन किए तो भोग आरती में देश का नाम रोशन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, पिता डॉ. हरवीर सिंह और माता उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं।

साइना ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे आरती में भी शामिल हुईं। पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि साइना ने देश और उनके द्वारा चलाई जा रही एकैडमी के लिए भगवान से प्रार्थना की है। जल अर्पित कर भगवान से देश के खिलाड़ी भारत का नाम गौरवांवित करें, यही प्रार्थना की है। मंदिर समिति ने साइना का महाकाल का चित्र भेट कर सम्मान किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here