[ad_1]

रतलाम जिले के साथ ही रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा प्रवेश हुआ। रात 8:30 पहुंची पूछना आशीर्वाद यात्रा का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल होने पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे थे। शहर के धान मंडी में आयोजित सभा में भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सुन ले कि यहाँ जो लाड़ली बहना बैठी है, वो भाजपा को सेमीफाइनल और फाइनल दोनों जिताने वाली है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने भी अपने संबोधन ने कहा कि रतलाम में बहुत विकास हुआ है, ये कहने की बात नहीं है, क्योंकि विकास दिखता है। रतलाम शहर में जन आशीर्वाद यात्रा तय समय से कुछ घंटे लेट पहुंची लेकिन कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को जावरा विधानसभा क्षेत्र से होते हुए रतलाम शहर में पहुंची । जहां भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा सांसद गुमान सिंह डामोर विधायक रामेश्वर शर्मा इसमें शामिल हुए । विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि ये मंच उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 10 साल पहले जब भाजपा ने उन्हें टिकट दिया था, तब शुरूआत इसी मंच से हुई थी। वे रतलाम को महानगर बनाने का संकल्प लेकर चल रहे है | निवेश क्षेत्र आने के बाद रतलाम के नौजवानों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी | उन्होने लाड़ली बहना योजना को मुख्यमंत्री और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ योजना बताया। उन्होने रतलाम के विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे गर्व है कि मात्र 5 साल में यहां मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।
[ad_2]
Source link









