[ad_1]

ऐसा होगा मेट्रो का लुक। 31 अगस्त को इंदौर आ चुके हैं कोच।
भोपाल के एम्स से सुभाषनगर तक बिछाई गई 6.22Km ऑरेंज लाइन के लिए सांवली बड़ोदरा (गुजरात) से 3 कोच आएंगे। ये कोच शनिवार शाम या फिर रविवार को बड़ोदरा से रवाना होंगे। 6 दिन में करीब 600Km दूरी तय कर कोच 28 पहियों के ट्राले से भोपाल लाए जाएंगे। 25 सितंबर के बाद कभी भी मेट्रो का ट्रायल रन कर लिया जाएगा, जबकि मई-2024 में आम लोग इसमें सफर कर सकेंगे। इंदौर में मेट्रो कोच 31 अगस्त को पहुंच चुके हैं।
हर कोच की चौड़ाई 2.9 मीटर और लंबाई 22 मीटर होगी। भोपाल आने पर कोच का पूजा-अर्चना कर ट्रैक पर लाया जाएगा। कोच आने से पहले सुभाषनगर डिपो में प्लेटफार्म से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 पहियों के ट्राले से 3 कोच सीधे सुभाषनगर डिपो में ही लाए जाएंगे। इससे पहले कोच शहरी क्षेत्र से भी गुजरेंगे। दो दिन पहले रास्ते में आने वाले मोड़, गड्ढों का अंदाजा लगाया गया। भोपाल में 15 या 16 सितंबर तक आ जाएंगे। भोपाल और इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट पर 14 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है।
भोपाल आने पर अनलोंडिग-वे पर अनलोड करेंगे
मेट्रो के कोच भोपाल आने के बाद उसे सुभाषनगर डिपो में बने अनलोडिंग-वे पर अनलोड किया जाएगा। डिपो 80 एकड़ जमीन पर बन रहा है। यही से मेट्रो ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेनों का नाइट हॉल्ट भी यही पर होगा।
सुभाषनगर से रानी कमलापति के बीच ट्रायल रन
प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। इनमें एम्स हॉस्पिटल, अलकापुरी, DRM ऑफिस, RKMP स्टेशन, सरगम टॉकीज, DB मॉल, केंद्रीय स्कूल और सुभाषनगर स्टेशन शामिल हैं। ट्रायल रन करीब साढ़े तीन किलोमीटर में सुभाषनगर स्टेशन से आरकेएमपी स्टेशन तक किया जाएगा।

सुभाषनगर स्टेशन पर फ्लोरिंग का काम तेजी से चल रहा है।
ट्रायल से पहले ये काम चल रहे
- मेट्रो स्टेशनों पर लगे एस्कलेटर, लिफ्टस, (PEB) स्ट्रक्चर/शेड, ट्रैक, अग्निशमन संबंधित कार्य चल रहे हैं। ट्रायल के लिए सभी जरूरी काम 20 सितंबर तक पूरे किए जाने का टारगेट है।
- सुभाष नगर स्टेशन को एंट्री-एग्जिट पॉइंट से (FOB-Foot Over Bridge) से जोड़ने का काम जल्द किया जाएगा।

ट्रायल रन के मद्देनजर सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर बाहरी सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है।
ट्रायल रन के बाद सेफ्टी ट्रायल
मेट्रो के ट्रायल रन के बाद दिल्ली से टीम आएगी, जो सेफ्टी ट्रायल एवं अन्य गतिविधियां करेंगी। इसके बाद अगले वर्ष मई-जून 2024 में कमर्शियल/पैसेंजर ऑपरेशन का संचालन किया जाएगा।
मेट्रो मॉडल को अब तक 15 हजार लोग देख चुके
26 अगस्त को भोपाल में मेट्रो मॉडल कोच का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। इसके बाद इस मॉडल को करीब 15 हजार लोग देख चुके हैं। यह मॉडल हुबहु मेट्रो कोच जैसा ही है। सीएम ने मेट्रो को मंडीदीप और सीहोर तक बढ़ाने की बात कही है।

स्मार्ट पार्क में रखे मॉडल का ऐसा है लुक। अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग मॉडल को देख चुके हैं।
[ad_2]
Source link









