Home मध्यप्रदेश Flight canceled due to technical faultराजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पर टेक्निकल फॉल्ट...

Flight canceled due to technical faultराजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पर टेक्निकल फॉल्ट की वजह से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट कैंसिल हो गई। इंडिगो की इस फ्लाइट में करीब 76 पैसेंजर थे। फ्लाइट कैंसिल होने से पैसेंजर्स की नाराजगी बढ़ गई। | भोपाल से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था इंडिगो थी फ्लाइट; पैसेंजर ने हंगामा किया

66
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Flight Canceled Due To Technical Faultराजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पर टेक्निकल फॉल्ट की वजह से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट कैंसिल हो गई। इंडिगो की इस फ्लाइट में करीब 76 पैसेंजर थे। फ्लाइट कैंसिल होने से पैसेंजर्स की नाराजगी बढ़ गई।

भोपाल8 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पर टेक्निकल फॉल्ट की वजह से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट कैंसिल हो गई। इंडिगो की इस फ्लाइट से करीब 76 पैसेंजर को मुंबई जाना था। फ्लाइट कैंसिल होने से पैसेंजर्स की नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट से अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर हंगामा भी हुआ।

भोपाल-मुंबई फ्लाइट 6E-983 में मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी आ गई। अफसरों का कहना है कि फ्लाइट की लैंडिंग तो हो गई थी, लेकिन टेक ऑफ के दौरान कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। जैसे ही फ्लाइट के कैंसिल होने की सूचना पैसेंजर्स को दी गई, वे नाराज हो गए। उन्होंने इंडिगो मैनेजमेंट से अपनी नाराजगी जताई।

कई यात्री रातभर रहे तो कइयों ने टिकट कैंसिल कराए
इसके बाद कई यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा दिए। वहीं, कई यात्री ऐसे थे, जो रातभर एयरपोर्ट पर ही रहे। उन्होंने सुबह एयरपोर्ट पर हंगामा किया, तब जाकर उन्हें दूसरी फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना किया गया। हालांकि, अफसरों का कहना है कि कुछ पैसेंजर्स को रात में ही एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना कर दिया गया था।

मुंबई से आई थी फ्लाइट
बताया जाता है कि यह फ्लाइट मुंबई से ही आई थी और वापस मुंबई जा रही थी। तेज बारिश के चलते यह फ्लाइट पहले ही लेट हो गई। जब उड़ान भरने की बारी आई तो तकनीकी खराबी होने की बात सामने आई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here