[ad_1]

खरगोन जिले के गोगावां तहसील मुख्यालय पर भादौ मास के प्रथम सोमवार नागेश्वर महादेव पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।
सोमवार को नागेश्वर महादेव मंदिर एवं भीलट देव मंदिर परिसर से दोपहर में शिवडोला शुरू हुआ, जो परंपरागत मार्गों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर शाम 7बजे वापस नागेश्वर मँदिर पहुंचा।इस दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत मंच एवं सेवा मंच लगाए गए।
नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर अपने आराध्य की अगुवाई की। शिवडोला समिति अध्यक्ष सावर सिंह कानूनगो, समिति सचिव अनिल गुप्ता ने बताया कि मंदिर से पूजन के बाद बाबा नागेश्वर महादेव नगर में भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देने निकले हैं।
शिवडोले में शिव भक्तों द्वारा 18 स्वल्पाहार के स्टाल लगाए गए। डोले में 4 झाकियां और 5 डीजे सिस्टम भी थे। सोमवार को पूरा नगर शिव मय हो गया।
शिव डोले में सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। डीजे पर चल रहे भक्ति गीतों पर युवा एवं बच्चे थिरकते नजर आए।
नगर भ्रमण के बाद मंदिर पर सम्मान समारोह हुआ। जिसके बाद महाआरती की गई और प्रसादी वितरण किया गया। शिव डोले में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाला।



[ad_2]
Source link









