Home मध्यप्रदेश Municipality Municipal Council Welfare Association President met the CM | जमुना सेन...

Municipality Municipal Council Welfare Association President met the CM | जमुना सेन ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया

59
0

[ad_1]

रायसेन39 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल पहुंचकर नगर पालिका नगर परिषद अध्यक्ष कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष जमना सेन ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में मांग की गई कि निकाय के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दो तिहाई से बढ़ाकर तीन चौथाई किया जाए, मतदान गुप्त की जगह खुला ही रखा जाए पूर्व की तरह। अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की सीमा 3 वर्ष की जाए। चुंगी छतिपूर्ति की राशि बढ़ाई जाए। लगभग 10 वर्षों से चुंगी छतिपूर्ति की राशि नहीं बढ़ाई गई है जबकि कर्मचारियों की वेतन भत्तों बिजली बिल पार्षदों का भत्ता आदि में अधिक व्यय होता है। चुंगी छतिपूर्ति 2011 की जनगणना के अनुसार दी जा रही है।

नगर परिषद अध्यक्ष के लिए अनुदान राशि दी जाए, जिससे नगर की जनता को तत्काल सहायतार्थ उपलब्ध कराई जा सके। नगरीय निकाय में पदस्थ सीएमओ बिना अध्यक्ष की अनुमति के कर्मचारियों का वेतन भुगतान करते है। जिसके कारण कर्मचारी अध्यक्ष द्वारा बताए गए कार्य नहीं करते है। अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद वेतन भुगतान करने के निर्देश जारी करने का कष्ट करें, ताकि कर्मचारी नगर के कार्य यथा समय करें। स्वतंत्रता दिवसए गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का अधिकार नगर पालिका के अध्यक्ष को दिया जाए, क्योंकि अध्यक्ष नगर का प्रथम नागरिक होता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के सभी अधिकार अध्यक्ष के अधीन किया जाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here