Home मध्यप्रदेश Teenager fell into deep mine due to foot slipping | पुलिस ने...

Teenager fell into deep mine due to foot slipping | पुलिस ने गांव वालों के साथ रेस्क्यू कर बचाई जान, हालत गंभीर, कई हड्डिया टूटी

62
0

[ad_1]

ग्वालियर25 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
रस्सा लेकर किशोरी को खदान से बचते स्थानीय लोग - Dainik Bhaskar

रस्सा लेकर किशोरी को खदान से बचते स्थानीय लोग

ग्वालियर में खदान के पास से गुजर रही किशोरी का पैर अचानक फिसल गया और वह दो सौ फुट गहरी खदान में जा गिरी। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के गोवई में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। घटना का पता तब चला जब खदान के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों किशोरी की चीखने की आवाज तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को बचाया। किशोरी के शरीर में कई फैक्चर आए है। फिलहाल किशोरी को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

खदान से बचकर खाट पर किशोरी को लाते स्थानीय लोग

खदान से बचकर खाट पर किशोरी को लाते स्थानीय लोग

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के बिजौली थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि एक किशोरी खदान में गिर गई है। सूचना मिलते ही एएसआई मनोज शर्मा, उदय प्रताप सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को खदान से बाहर निकाल लिया। किशोरी की पहचान पिं्रयका बधेल पुत्री बल्लू बधेल निवासी गोवई के रूप में हुई है।

खदान दो सौ फुट गहरी है

बताया गया है कि खदान करीब दो सौ फुट गहरी है और किशोरी के गिरने की सूचना एसडीआरएफ टीम को भी दी थी, लेकिन उन्हें आने में देरी होने पर किशोरी की जान जा सकती थी, किशोरी की जान बचाने के लिए पुलिस और ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत की और किशोरी को सकुशल निकाल लिया।

किशोरी के होश में आने पर पता चलेगा घटना का

किशोरी के शरीर की कई हड्डिया टूट गई है और वह अचेत हालत में है। उसके होश में आने पर पता चलेगा, कि उसका पैर फिसला था या फिर वह स्वयं जान देने के लिए खदान में कूंदी थी।

देरी होने पर जा सकती थी जान

डॉक्टरों का कहना है कि किशोरी को खदान से निकालने और समय से अस्पताल नहीं पहुंचाने पर उसकी जान पर आ सकती थी। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान खतरे से बाहर है, हालांकि अभी स्थिति गंभीर है, लेकिन घबराने की बात नहीं।

बिजौली थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया है कि सुबह खदान के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने सूचना दी थी कि एक किशोरी खदान में घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर थाने के बाद मौके पर पहुंचा था। जहां स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को खदान से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे कई गंभीर चोट आई है फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here