Fake list of BJP candidates goes viral | दावेदारों में मचा हड़कंप, पूर्व से घोषित हुआ नया प्रत्याशी…महानगर अध्यक्ष बोले फ़र्जी सूची

जबलपुर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी कर दी गई। जो कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई। जारी की गई सूची में पूर्व विधानसभा से घोषित किए गए प्रत्याशी अंचल सोनकर का नाम भी बदल दिया गया। इतना ही नहीं पूर्व और पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए। भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची घोषित होने की जब जानकारी ली गई तो पता चला कि यह सूची पूरी तरह से फर्जी है। महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही, प्रत्याशियों की सूची को फर्जी बताया है।

सोशल मीडिया में जारी हुई भाजपा की फर्जी सूची।
भाजपा के द्वारा जारी की गई बुधवार को विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची इंटरनेट में जमकर वायरल हुई। सोशल मीडिया में वायरल हुई सूची भाजपा के द्वारा जारी की सूची जैसी ही है। लेकिन इस सूची में पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी अंचल सोनकर के जगह दूसरे प्रत्याशी का नाम लिखा हुआ था। सोशल मीडिया में सूची को वायरल होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसे फर्जी सूची बताया है। भाजपा की 39 सीटों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों में जल्द ही दूसरी सूची आने का इंतजार भी था। दावेदारों को दूसरी सूची का बेसब्री से इंतजार था। हर किसी को उम्मीद है कि जब दूसरी सूची आएगी तो उसमें उनका नाम जरूर होगा।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई। हालांकि बाद में इस सूची को फर्जी बताया गया। इस फर्जी लिस्ट में जबलपुर की उत्तर, पश्चिम और पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी के नाम थे। खास बात यह है कि पूर्व विधानसभा से अंचल सोनकर जिनका पहली सूची में नाम जारी हो चुका है उनका नाम काटकर दूसरे व्यक्ति को भाजपा का प्रत्याशी बना दिया गया। सोशल मीडिया में जो सूची वायरल हो रही है बाकायदा भाजपा की सील भी लगी है। लिस्ट वायरल होने की जानकारी जब भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगी तो कुछ लोगों को फटकार भी लगाई गई जिसके बाद सूची को सोशल मीडिया से हटाया गया लेकिन तब तक लिस्ट वायरल हो चुकी थी और इसको लेकर चर्चाएं भी खूब हो रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी की जो दूसरी फर्जी सूची में सोशल मीडिया में वायरल हुई उसमें पूर्व विधानसभा से घोषित किए गए प्रत्याशी अंचल सोनकर के स्थान पर राजेंद्र चौधरी का नाम लिखा हुआ था। इसके अलावा पश्चिम विधानसभा से पूर्व आईएएस वेद प्रकाश और उत्तर मध्य विधानसभा से संदीप जैन का नाम था। इस संबंध में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा है कि भाजपा की तरफ से अभी कोई नई सूची जारी नहीं हुई है। किसी ने शरारत कर फर्जी सूची इंटरनेट में चलाई है। जिसकी जांच करवाई जा रही है।
Source link