Home मध्यप्रदेश Case of attempted suicide of a young man fed up with usurers...

Case of attempted suicide of a young man fed up with usurers | सुसाइड की कोशिश से पहले वीडियो बनाया, बोला- तीन लोग होंगे मौत के लिए जिम्मेदार; अस्पताल में भर्ती

54
0

[ad_1]

भोपाल29 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भोपाल में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित जेजे शादी हॉल के पास रहने वाले एक युवक ने शनिवार दोपहर जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुसाइड के पहले का उसका वीडियो सामने आया है। इसमें उसने तीन लोगों के नाम लिए हैं।

उसने कहा कि तीनों से तंग आ चुका हूं। ब्याज के नाम पर लाखों रुपए देने के बाद भी पीटा जाता है। सरेराह आरोपी गाली देते हैं। घर आकर परिजनों को सताते हैं। घर में आरोपियों के खौफ से चोरी छिपे आना पड़ता है। मेरी मौत के जिम्मेदार यही तीन युवक होंगे। वीडियो में उसने तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा

जेजे शादी हॉल के पास जहांगीराबाद निवासी सलमान खान पुत्र जमीर खान (24) प्राइवेट काम करता है। शनिवार 26 अगस्त को सलमान ने मच्छरों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ऑल आउट पी लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों को पता चला। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक है।

बयान नहीं हो सके हैं, होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी अजय तिवारी का कहना है कि युवक के बयान नहीं हो सके हैं। फिलहाल, वीडियो की जानकारी नहीं थी, जिसे सलमान ने जहरीला पदार्थ पीने से पहले बनाया था। देर रात तक होश नहीं आया था। होश आते ही बयान दर्ज किए जाएंगे। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जैसा युवक ने वीडियो में कहा…

सलमान ने वीडियो में बताया कि चिकलोद रोड पर स्थित बुरहानपुर जलेबी के साइड वाली गली में दानिश बॉडी बिल्डर रहता है। वह आए दिन गाली देता है। सरेराह धमकाता है। मुझे बेरहमी से पीट तक चुका है। इसी के साथ उसने आगे कहा कि पड़ोस में रहने वाला मुबीन जमा मेरी मुखबिरी करता है।

अपने ही घर में चोरों की तरह आता हूं…मुबीन मुझे देखते ही आरोपियों को बता देता है। मेरे ही घर के पीछे रहने वाला मुन्ना भाई भी ब्याज के नाम पर वसूली कर चुका है। उसका सलूक भी बेहद खराब है। मेरा जीना इन तीनों ने मुश्किल कर दिया है। मेरी मौत के जिम्मेदार यही तीनों लोग हैं, मैं इनकी वजाह से जान दे रहा हूं…लेकिन मरने से पहले वीडियो छोड़ रहा हूं।

इन तीनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वीडियो के आखिर में युवक ने कहा कि दानिश सूदखोर अब दूसरे को देने वाली उधारी भी उससे मांगने लगा है। कहता है कि दूसरे लोगों ने उस पर उतारा किया है इसलिए अब उधारी मुझे देना होगी, जबकि इसे मैं हजारों लाखों रुपए पहले ही ब्याज के नाम पर दे चुका हूं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here