Home मध्यप्रदेश Opium worth Rs 5 lakh seized in Neemuch | स्कूटी से काले...

Opium worth Rs 5 lakh seized in Neemuch | स्कूटी से काले बैग में ले जा रहे थे; दो आरोपी गिरफ्तार

58
0

[ad_1]

नीमच44 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
नीमच सिटी थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मनासा नाका पर नाकाबंदी की। - Dainik Bhaskar

नीमच सिटी थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मनासा नाका पर नाकाबंदी की।

नीमच जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 किलो ग्राम अफीम जब्त की गई। इसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस को ये सफलता हाथ लगी।

जानकारी के मुताबिक नीमच सिटी थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मनासा नाका पर नाकाबंदी की। इस दौरान मनासा की तरफ से नीमच की ओर आ रही बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी को रोकर उससे पूछताछ की गई।

एक्टिवा पर अफीम ले जा रहे थे

एक्टिवा को शांती नगर (मनासा) का रहने वाला मनोज (पिता परमानंद गवारिया) चला रहा था। मनोज की उम्र 24 साल है। वहीं, उसके साथ खजुरी गांव का राजू (पिता हेमराज राठौर) बैठा हुआ था। राजू की उम्र 40 साल है। ये दोनों काले रंग के बैग में अफीम ले जा रहे थे। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here