Home मध्यप्रदेश Relationship soured in Gwalior | ससुर ने विधवा बहू से किया दुष्कर्म,...

Relationship soured in Gwalior | ससुर ने विधवा बहू से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

41
0

[ad_1]

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुरानी छावनी इलाके की घटना

ग्वालियर में एक विधवा महिला के साथ उसके ही अधेड़ ससुर ने दुष्कर्म किया है। महिला के पति की मौत के 15 दिन बाद ही ससुर आधी रात को कमरे में घुस आया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 21-22 अगस्त की दरमियानी रात मोतीझील पुरानी छावनी की है।

घटना से दहशत में आई पीड़िता की हालत बिगड़ी तो मायके से भाई और भाभी उससे मिलने आए तो उसने आपबीती सुनाई। वारदात का पता चलते ही भाई महिला को लेकर थाने पहुंचा और शुक्रवार को मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र मोतीझील निवासी 23 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी पांच साल पूर्व हुई थी और अभी उसके कोई बच्चा नहीं था। कुछ दिन पहले ही पति का बीमारी से निधन हुआ है। वह ससुराल में अन्य परिजन के साथ रह रही थी और कुछ दिन से उसके ससुर की नीयत उस पर खराब हो गई और वह उससे अश्लील बातें करने लगा। बदनामी और इज्जत के चलते वह चुप रही। महिला ने महिला पुलिसकर्मी को बताया कि 21-22 अगस्त की दरमियानी रात वह अपने कमरे में सो रही थी कि तभी करीब रात 12 से 1 बजे के बीच ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया।
पति की मौत के 15 दिन बाद लूटी आबरू
पीड़ित महिला ने पुलिस अफसरों को बताया कि छह अगस्त को उसके पति का देहांत हुआ था। पति के देहांत के बाद सास-ससुर ने उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली थी। उसने भी सोचा कि पति की यादों के साथ ससुराल में ही आगे का जीवन व्यतीत करेगी। उसे क्या पता था कि जिसे वह रक्षक मान रही है, वह उसके लिए भक्षक बन जाएगा और उसकी इज्जत तार-तार कर देगा।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
थाना प्रभारी पुरानी छावनी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here