Home मध्यप्रदेश 2 accused of bike theft arrested | भावगढ़ पुलिस ने चोरी की...

2 accused of bike theft arrested | भावगढ़ पुलिस ने चोरी की तीन बाइक की बरामद

57
0

[ad_1]

मंदसौर11 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भावगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली की गांव जवासिया बालाजी मंदिर के पास से चोरी हुई बाइक करनाखेड़ी बस स्टैंड चौराहा पर एक व्यक्ति लेकर खड़ा है। सूचना पर टीम बनाकर करनाखेड़ी के लिए टीम को रवाना किया। करनाखेड़ी पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को पकड़ा। उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शुभम पिता प्रभुलाल पाटीदार निवासी नावनखेडी थाना नाहरगढ़ का होना बताया।

जिसे थाने पर लेकर आए और पूछताछ करने पर उसने अपने साथी रवि पिता घनश्याम पाटीदार निवासी शकरखेड़ी के साथ बाइक चोरी करना कबूल किया। इसके बाद आरोपी रवि को ग्राम राकोदा बस स्टैंड से पकड़ा। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ग्राम गुराडियालाल मुहा से 2 जून 2023 को गाड़ी चोरी करना व 18 जून 2023 की रात में ग्राम बनी से भी एक बाइक चोरी करना बताया। इसके बाद डर के कारण गुराडिया लाल मुहा और बनी की बाइक जंगल में फेंक देना बताया। दोनों बाइक को बरामद किया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here