Home मध्यप्रदेश Congress State Vice President raised questions on Ramraja Lok, said | महाकाल...

Congress State Vice President raised questions on Ramraja Lok, said | महाकाल लोक जैसा न हो हाल; भाजपा पर लगाए धर्म की ठेकेदारी के आरोप

61
0

[ad_1]

टीकमगढ़21 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने ओरछा में बनाए जा रहे रामराजा लोक को लेकर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार शाम 6 बजे टीकमगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि उज्जैन के महाकाल लोक में जो भ्रष्टाचार हुआ है, वह सबके सामने है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेता धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। खरगापुर से विधानसभा की दावेदारी जता रहे अजय सिंह यादव ने 28 अगस्त को कृषि उपज मंडी खरगापुर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और भंडारे का आयोजन रखा है। कांग्रेस के हिंदुत्व की राह पर चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता धर्म की ठेकेदारी करते हैं। जबकि कांग्रेस सही मायनों में धार्मिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता धर्म के नाम पर केवल धोखा दे सकते हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ओम सर्किट, महाकाल लोक की नींव रखी थी। राम मंदिर पथ बनाए और पुजारी का वेतनमान बढ़ाया। इसके अलावा प्रदेश में 1000 गोशालाएं बनाईं। उन्होंने कहा कि हम लोग धार्मिक आस्था वाले लोग हैं।

जिले की तीनों सीटें जीतने का दावा किया

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ जिले की तीनों विधानसभा सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार जमीनी सर्वे के आधार पर टिकट बांटेगी। जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here