Home मध्यप्रदेश Lakhs of rupees stolen from policeman’s house in Rewa city | रीवा...

Lakhs of rupees stolen from policeman’s house in Rewa city | रीवा शहर के मकान का ताला बंद कर चले गए थे गांव, लौटे तो घर साफ मिला

57
0

[ad_1]

रीवाएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत आनंद नगर में एक पुलिसकर्मी के घर में लाखों रुपए की चोरी हो गई। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर राजेंद्र मिश्रा काे ब्रेन हेमरेज हो गया था। निधन के बाद बेटे को पुलिस विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई। अब बेटा अनूपपुर में अपनी मां के साथ नौकरी करता था।

इन्हीं का शहर में मकान बना। यहां दादा राम मूर्ति मिश्रा 79 वर्ष अपनी पत्नी के साथ रहते थे। साथ ही बीच-बीच अजोरा गांव चले जाते। घर में अक्सर छोटे भाई संजय मिश्रा कार खड़े करते थे। पर दो रातों से कार नहीं खड़े किए। बुधवार की दोपहर राम मूर्ति गांव से शहर आए। घर गए तो ताला टूटा मिला। वहीं सोना-चांदी गायब था।

तुरंत बहू और पोते को सूचना दी। इसके बाद विश्वविद्यालय थाने को अवगत कराया। पुलिस इंस्पेक्टर के घर में चोरी की खबर से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश यादव ने आला अधिकारियों को अवगत कराया। बड़ी चोरी की खबर सुन एफएसएल टीम बुलाई गई। इंस्पेक्टर के पिता से बयान लिए गए है।

इस मामले में पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दावा है कि चोरी गए जेवरात पुराने है। जिनकी कीमत 5 से 10 लाख के बीच है। पर पुराने गहना होने के कारण रसीद नहीं है। कयास लगाए जा रहे है कि पुराने जमाने की सोने वाली मोहरे होंगी। जिनकी लाखों रुपए कीमत होती है। पुलिस ने फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों को तलाश रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here