Home मध्यप्रदेश MP-MLA congratulated on the success of Chandrayaan 3 | सांसद केपी यादव...

MP-MLA congratulated on the success of Chandrayaan 3 | सांसद केपी यादव बोले- यह भारत के वैज्ञानिकों की तपस्या का परिणाम

57
0

[ad_1]

शिवपुरी6 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इसरो द्वारा महत्वपूर्ण चंद्र अभियान चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने पर गुना- शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉ के. पी. यादव और शिवपुरी विधायक एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए हमारे देश के वैज्ञानिकों का आभार माना है।

सांसद डॉ. केपी यादव ने नई दिल्ली से देश के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे देश ने जो कार्य किया है। दुनिया में कोई देश वह कार्य सिद्ध नहीं कर पाया। हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-1 व चंद्रयान-2 के बाद और अधिक धैर्य व लगन से अथक परिश्रम करते हुए आज अंतरिक्ष में भारत देश को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

सांसद यादव ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के लिए यह एक गौरव का क्षण है जिसे हम स्वयं महसूस कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here