Home मध्यप्रदेश Chandrayaan-3’s successful landing on the moon | घंटाघर चौक पर नाचे लोग,...

Chandrayaan-3’s successful landing on the moon | घंटाघर चौक पर नाचे लोग, खुशियां मनाई, LED पर लाइव देखा प्रसारण

60
0

[ad_1]

हरदा8 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर सुबह से मंदिर में प्रार्थना और हवन किए गए। बुधवार शाम को शहर के मुख्य बाज़ार घण्टाघर चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारी ने आम लोगों और भाजपा नेताओं के साथ बड़ी स्क्रीन पर सफल लैंडिंग को देखा। जैसे ही चंद्रयान 3 की लैंडिंग हुई लोगों ने बैंड बाजों की धुन पर जमकर थिरकते हुए जश्न मनाया। वहीं भारत की सफलता के लिए इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

गौरतलब कि इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय पटेल ने कहा कि ‘चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो किया, वह कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव बना दिया है।

उन्होंने कहा कि यह पल पूरे देश के लिए गौरव का पल है। जिसको लेकर हमने खुशी मनाई और मिठाई भी बांटी। आज पूरे दुनिया में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत में भारत का नाम रौशन हुआ है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here