Home मध्यप्रदेश Mayor Badminton Cup from today | बैडमिंटन, टेबल टेनिस और महिला कुश्ती...

Mayor Badminton Cup from today | बैडमिंटन, टेबल टेनिस और महिला कुश्ती में युवा खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

62
0

[ad_1]

ग्वालियर30 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

  • एकलव्य खेल परिसर सिटी सेंटर में होंगे खेल

ग्वालियर में जिला स्तरीय महापौर कप बैडमिंटन प्रतियोगिता आज (16 अगस्त) से शुरू होने जा रही है। इसके अलावा टेबल टेनिस एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयेाजन विभिन्न वर्ग के खिलाडियों के लिए किया जा रहा है। जिसमें युवा खिलाड़ी अपना हुनर दिखा सकते हैं।

सभी प्रतियोगिताओं के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तरीय महापौर कप बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र का वितरण 11 अगस्त से शुरू हुआ था जो 15 अगस्त शाम तक चला।
तीन दिन चलेंगी बैडमिंटन की प्रतियोगिता

उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी, खेल सत्यपाल सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा आगामी 16 अगस्त से 18 अगस्त तक एकलव्य खेल परिसर सिटी सेंटर में बैडमिंटन प्रतियेागिता का आयेाजन महिला एवं पुरूष वर्ग में किया जा रहा है। जिसमें महिला एवं पुरूष वर्ग के अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17, अंडर 19 सिंगल्स और डबल्स में होगें। इसके साथ ही टेबल टेनिस प्रतियोगिता चार वर्गो में आयोजित की जाएगी। जिसमें अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17 वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहेगें।

महिला कुश्ती 19 अगस्त से
वहीं महिला कुश्ती का आयोजन 19 अगस्त से 21 अगस्त तक एकलव्य खेल परिसर में दस वर्गों में किया जाएगा। जिसमें 32 किग्रा, 38 किग्रा, 42 किग्रा, 46 किग्रा, 50 किग्रा, 53 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा एवं 65 किग्रा के ऊपर के वर्ग में की जाएगी। सहायक नोडल खेल अधिकारी विजेता सिंह चैहान, अयोध्या शरण शर्मा सहायक खेल अधिकारी एवं धर्मेंद्र सोनी को महापौर कप खेलों के आयोजनों की जवाबदारी दी एवं संबंधित खेल संघों की भी सहायता के साथ संपन्न करायी जाएगी।

चयन समिति गठित
स्व. श्री शिवाजी राव पवार खेल रत्न अवार्ड के लिए समिति करेगी खिलाडियों का चयन
वर्ष 2023-2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी स्व. शिवाजी राव पवार की स्मृति में आयोजित खेल रत्न अवार्ड वितरण के लिए महापौर शोभा सतीश सिकरवार, एवं आयुक्त हर्ष सिंह का मुख्य उद्देश्य नगर निगम द्वारा युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाना हैं। कुल सचिव, LNIPE की अध्यक्षता में चयन पुरस्कार समिति का गठन किया गया है। उक्त चयन पुरष्कार समिति में निम्नानुसार सदस्य शामिल हैं:-
– खेल निदेशक, जीवाजी विश्विद्यालय, विशिष्ठ सदस्य
– जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, सदस्य
– खेल अधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग, सदस्य
– सचिव, ओलंपिक संघ,ग्वालियर, सदस्य
– सचिव, जिला ट्राथलॉन संघ, ग्वालियर, सदस्य
– नोडल अधिकारी, खेल, नगर निगम ग्वालियर, सचिव संयोजक

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here