[ad_1]

स्वतंत्रता दिवस पर आकास के प्रांतीय कार्यालय कादम्बरी नगर सिलिकॉन सिटी राऊ में आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने झंडावंदन किया। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गोंड एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रणजीत सिंह देवके ने तिरंगा फहराया। सत्येंद्र गोंड ने आकास की सदस्यता अभियान को गति बढ़ाने पर जोर दिया और आकास संगठन का मूलमंत्र एक कदम गांव की ओर पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा गया। सामाजिक कार्यकर्ता पोर लाल खर्ते द्वारा समाज में आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक पारम्परिक संस्कृति के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर उर्मिला खरते, प्रियंका कटारा, पोरलाल खरते, सीएस डावर, डॉ. शिवदयाल बर्डे, संजय ठाकुर, रमेश रावत, संजय कटारा, डॉ. महेंद्र मेहता, गुच्छा जमरा, पवन बारस्कर सहित आकास के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link









