Home मध्यप्रदेश Union Home Ministry will honor 2 sub-inspectors of Chhatarpur | विशिष्ट जांच...

Union Home Ministry will honor 2 sub-inspectors of Chhatarpur | विशिष्ट जांच के लिए आशुतोष श्रोत्रिय और अंजना त्रिवेदी चयनित, देश के 140 सहायक निरीक्षकों में शामिल

55
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

केन्द्रीय गृह मंत्रालय आपराधिक मामलों में उत्कृष्ट जांच करने वाले देश के 140 सहायक निरीक्षकों को सम्मानित करेगा। गृह मंत्रालय से मिलने वाले इस सम्मान के लिए मप्र के 7 सब इंस्पेक्टर को चुना गया है। इनमें दो सब इंस्पेक्टर छतरपुर जिले से शामिल किए गए हैं।

छतरपुर जिले में पदस्थ सब इंस्पेक्टर आशुतोष श्रोत्रिय और अंजना त्रिवेदी को जल्द ही यूएनएम एक्सीलेंस इन्वेस्टीगेशन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।

अंधे हत्याकाण्ड की विशिष्ट जांच कर किया था खुलासा

सब-इंस्पेक्टर आशुतोष श्रोत्रिय ने पिपट थाना प्रभारी रहते हुए सुरेश यादव नामक व्यक्ति के अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा किया था। इस मामले में उनकी विशिष्ट जांच के कारण आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई थी। इसी विशिष्ट जांच के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में की थी विशिष्ट जांच..

इसी तरह ओरछा रोड थाने में पदस्थ रहीं अंजना त्रिवेदी ने वर्ष 2021 में एक लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में की गई विशिष्ट जांच के कारण न्यायालय से आरोपियों को 20-20 वर्ष के कारावास की सजा दिलाई थी। इस उत्कृष्ट जांच के लिए उन्हें भी केन्द्रीय गृह मंत्रालय से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने दोनों सहायक निरीक्षकों को इस पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here