Home मध्यप्रदेश Laborer dies due to being buried under JCB in Mhow | पत्नी...

Laborer dies due to being buried under JCB in Mhow | पत्नी का आरोप- पति पर दो बार चलाई जेसीबी, ड्राइवर फरार; तीन घंटे तक नहीं मिली मदद

38
0

[ad_1]

महू7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किशनगंज थाना क्षेत्र में आने वाले भाटखेड़ी में स्थित एक कॉलोनी में जेसीबी चालक ने साथी मजदूर को शराब पिलाई और कहासूनी के बाद उसके ऊपर जेसीबी चढ़ा दी। इसके बाद परिजनों ने 108 को सूचना दी। घायल मजदूर को सिविल अस्पताल लेकर पहुुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने किशनगंज पुलिस को भी सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस का कोई भी जवान न तो सिविल अस्पताल पहुंचा था और न ही घटनास्थल पर पहुंचा था। इसके बाद रात करीब 7:50 बजे पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पीएम रूम में रखवाया गया।

शराब पीने के बाद विवाद

किशनगंज थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी स्थित स्नेहप्रभा कॉलोनी में धार जिले उमरबन निवासी अर्जुन उसकी पत्नी अंजली कॉलोनी के पास ही रहते थे। कॉलोनी में काम करते थे। गुरुवार को भी वे कॉलोनी में काम करने के बाद दोपहर तीन बजे घर जाने लगे तो जेसीबी चालक शीशुपाल ने अर्जुन को शराब पिलाने के लिए रोक लिया। शराब पीने बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद जेसीबी चालक ने अर्जुन पर जेसीबी चढ़ा दी। वह अर्जुन का मोबाइल लेकर फरार हो गया।

सूचना देने के तीन घंटे बाद भी नहीं आई पुलिस

अर्जुन की पत्नी अंजली को घटना की जानकारी मैनेजर करन ने दी। जिसके बाद उन्होनें 108 को सूचना दी और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे 108 के चालक किशन ने बताया कि हम लोग अर्जुन को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद करीब 2 से 3 घंटे तक इन लोगों की कोई सुनवाई नहीं हुई और न कोई पुलिस जवान यहां आया।

पत्नी बोली- दो बार जेसीबी चढ़ाकर की हत्या

रात करीब 7.50 बजे पुलिस जवान सिविल अस्पताल पहुंचे और पंचनामा बनाया। मृतक की पत्नी और मृतक की मां का रो-रो कर बूरा हाल है। मृतक की पत्नी अंजली का कहना है कि मेरे पति पर दो बार जेसीबी चढ़ाई। कॉलोनी के मैनेजर ने फोन कर हमें जानकारी दी, जिसके बाद हम मौके पर 3 घंटे तक परेशान होते रहे। मेरे पति का शव भी अस्पताल में ही पड़ा था, हमारी सुनवाई करने मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here